Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:38:36 PM


Title - सॉफ्ट टारगेट बने रेल इंजन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:38:36 PM

वाराणसी कैंट के यार्ड में खड़े इंजन में करीब 25 दिन पहले एक युवक घुस गया था और इंजनों के बटन से छेड़छाड़ करने लगा था | संयोग से समय रहते रेलकर्मियों ने पहुंच कर युवक को पकड़ लिया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले टाल दिया |
इस घटना के बाद भी रेल प्रशासन नींदों में ही है और अपने कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के लिए नहीं कह रहा है जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है | रेल कर्मियों की लापरवाही इस कदर है कि वे रेल इंजनों सुरक्षित नहीं रखते और इंजनों के गेट खुले छोड़ चले जाते हैं | स्टेशन परिसर में न तो किसी आने जाने वाले की ढंग से जांच होती है और न तो सुरक्षा उपकरण सुरक्षित रखे जाते हैं | 
रेल कर्मियों की इस लापरवाही को लेकर आरपीएफ और जीआरपी भी परेशान हैं |