Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 29, 2012 - 10:30:14 AM


Title - सिमरिया जानेवाली ट्रेन में भीड़
Posted by : railgenie on Oct 29, 2012 - 10:30:14 AM

पूर्णिमा एवं कार्तिक मास में गंगा के पवित्र स्नान व गंगा के तट पर प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ सिमरिया जाने को लेकर रविवार को बिरौल स्टेशन पर देखी गई। बिरौल से दरभंगा आने वाली पैसेंजर ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी थी।ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे। ट्रेन के आते ही उसमें सवार होने के लिए अफरातफरी मच गई। इस दौरान यात्रियों को आपस में टेन में चढ़ने व सीट को लेकर नोक झोंक भी सहनी पड़ी। टिकट लेने के लिए आपाधापी रही। श्रद्धालुओं में राम दुलारी देवी, रामपरी देवी, अनोखिया देवी, बबीता देवी, अमेरिका देवी, आरती देवी सहित कई लोगों ने बताया कि आसीन पूर्णिमा में गंगा में पवित्र स्नान के बाद हम लोग गंगा के तट पर फूसनुमा झोपड़ी बनाकर माह भर रहते हैं और सुबह शाम गंगा मईया की पूजा करते हैं। रामायण प्रवचन का लाभ उठाते हैं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि दिन भर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही है। स्टेशन में एक टिकट काउंटर रहने के कारण कई यात्रियों को टिकट लेने में असुविधा हुई है। कई यात्री बगैर टिकट के ही जाने को मजबूर हो गए है। इधर भीड़ को देखते हुए एसडीपीओ दिल नवाज अहमद ने बिरौल थानाध्यक्ष को स्टेशन पर ट्रेन खुलने एवं पहुंचने के समय पुलिस बल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
बेनीपुर अप्र के मुताबिक ट्रेन में अप्रत्याशित भीड़ के कारण सैकड़ों की संख्या में यात्री सवार नहीं हो सके। वहीं अफरा-तफरी की ऐसी स्थिति थी कि कई यात्रियों का सामान प्लेटफार्म पर ही रह गया।