Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 04, 2013 - 21:00:47 PM


Title - सासद तंवर की अध्यक्षता में रेलमंत्री से मुलाकात
Posted by : railgenie on Jul 04, 2013 - 21:00:47 PM

टोहाना में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, खिड़कियों की संख्या बढ़ाने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मागों को लेकर टोहाना से एक शिष्टमंडल ने सासद डॉ. अशोक तंवर की अध्यक्षता में रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सासद अशोक तंवर ने टोहानावासियों की सभी मागें व समस्याएं रेलमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखी व इन्हे तुरत प्रभाव से पूरा करवाने की माग की। रेलमंत्री ने टोहाना की मागों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से छिदवाड़ा एक्सप्रेस का टोहाना में ठहराव बंद होने से स्थानीय व्यापारियों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सासद डॉ. अशोक तंवर से इस ट्रेन को दोबारा शुरू करवाने की माग की थी। इसके अलावा यहा टिकट खिड़कियों की संख्या व अन्य रेल सुविधाएं बढ़ाने की माग भी सासद से की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सासद डॉ. तंवर ने टोहाना के एक प्रतिनिधिमंडल को रेलमंत्री से मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा व्यापार मंडल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, दैनिक यात्री संघ व सर्वदलीय शाति कमेटी के प्रतिनिधियों के रूप में सुभाष गोयल, संजय रेवड़ी, राजेंद्र ठकराल, नवनीत शर्मा व शेखर बजाज, अमित सोनी ने डॉ. अशोक तंवर की अगुवाई में रेलमंत्री मल्लिाकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने अपनी मागें व समस्याएं विस्तारपूर्वक रेलमंत्री के समक्ष रखीं। सासद तंवर ने भी प्रतिनिधिमंडल की मागों को जायज ठहराते हुए इन्हें जल्द पूरा करवाने का आग्रह रेलमंत्री से किया। सासद ने टोहाना में अवध-असम एक्सप्रेस, छिदवाड़ा एक्सप्रेस व इटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव के अलावा टिकट खिड़कियों की संख्या व अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की माग प्रमुखता से रेलमंत्री के समक्ष रखी। रेलमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मागों को सुनने के बाद इन्हे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।