Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 27, 2018 - 11:24:51 AM


Title - सहारनपुर स्टेशन से पहली बार एक दिन में 49 मालगाड़ियां हुईं संचालित
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 27, 2018 - 11:24:51 AM

सहारनपुर के रेलवे के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्टेशन से एक दिन में 49 मालगाड़ियों को गुजारा गया है | प्रतिदिन सहारनपुर स्टेशन से लगभग 155 गाड़ियों का संचालन होता है जिसमे यात्री गाड़ियों, एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ साथ मालगाड़ियां भी शामिल हैं | 49 मालगाड़ियों के एक दिन में संचालन का असर किसी भी यात्री गाड़ी पर नहीं होने दिया गया | रेल अधिकारियों की मानें तो अभी तक अम्बाला डिवीज़न के किसी भी स्टेशन से इतनी मालगाड़ियां एक दिन में नहीं संचालित गयीं हैं | अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश शर्मा ने भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्रबंधन की सराहना की। इसके लिए रेलवे के जोनल हेड ऑफिस द्वारा सहारनपुर रेलवे स्टेशन को पांच हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

-HINDI-