| शीघ्र दौड़ेंगी पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेनें by messanger on 14 October, 2012 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
messanger | शीघ्र दौड़ेंगी पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेनें on 14 October, 2012 - 12:00 AM | |
जल्द ही पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेनें खुलने लगेंगी। शुक्रवार को पूर्वी परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त आरपी यादव ने ट्राली से पूरे ट्रैक का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी हुआ। श्री यादव ने कई बिन्दुओं पर रेल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया और आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को श्री यादव के साथ दानापुर मंडल रेल प्रबंधक एलएम झा व अन्य अधिकारी ट्राली से ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे। ट्रैक के बाद उन्होंने सिगनल पैनल, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सिगनल पैनल की विस्तृत जानकारी ली। यहां से वे ट्राली से ही दानापुर स्टेशन को रवाना हो गए। बाद में 4 बोगियों वाली विशेष ट्रेन से स्पीड ट्रायल लिया गया। पाटलीपुत्र जंक्शन के प्लेटफार्म नं.1 से यह विशेष ट्रेन फुलवारी के लिए रवाना हो गई। श्री यादव ने बताया कि नई बिछाए गए ट्रैक की सुरक्षा की जांच की गई। उन्होंने ट्रैक के किनारे बसी आबादी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरनाक बताया। हालांकि निरीक्षण के पूर्व स्थानीय व रेल प्रशासन की तरफ से आसपास से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस क्रम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार भी मौजूद थे। | ||