Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 16:13:26 PM


Title - शिमला - कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना भाप इंजन
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 16:13:26 PM

वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक कालका - शिमला पर सोमवार को एक बार फिर ट्रेन की चलने  की गूँज सुनाई दी | इस ट्रैक पर शिमला से कैथलीघाट स्टेशन तक 22 किलोमीटर दूरी की बीच जगह - जगह भाप इंजन को देखने कि लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी | इस ट्रैक पर 112 वर्ष पुराना ऐतिहासक भाप इंजन चलाया गया  | सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे भाप इंजन को शिमला रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गयी | हर कोई भाप इंजन की एक झलक पाने को लालायित दिखा | शाम को भाप इंजन को वापस शिमला लाया गया जिसके साथ तीन बोगियां भी जुडी हुई थीं | पर्यटन को बढ़ावा देने कि उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने यह भाप इंजन ट्रैक पर उतारा है | 

-HINDI-