Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 09:55:04 AM


Title - वीडियो चार्ट खराब, एसी खराब, इंडिकेटर बंद फिर भी ए-वन ग्रेड
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 09:55:04 AM

मुजफ्फरपुर जंक्शन का ग्रेड ए-वन है क्योंकि इसकी आय प्रतिवर्ष लगभग 174 करोड़ के आसपास है लेकिन धरातल पर सब सिफर है | लोग आते जाते कोसते हुए गंतव्य तक पहुँच जाते हैं लेकिन सिस्टम जहाँ का तहाँ है | स्टशन की कोई भी चीज ग्रेड ए - वन के मानक से कहीं नीचे है | एसी प्रतीक्षालय का एसी दोपहर में बंद पड़ा रहता है और यात्रियों के लिए पर्याप्त सीटें भी नहीं हैं | शौचालय में जैसा की होता है गंदगी चरों तरफ फैली हुयी थी | नाक पर रुमाल रख ही यात्री आते जाते हैं |
प्लेटफार्म पर लगे वीडियो चार्ट डिस्प्ले सिस्टम में भी तकनीकी गड़बड़ी थी किस कारण वे काम नहीं कर रे थे | आरक्षण काउंटरों में से तीन पर कर्मचारी नहीं थे | प्लेटफॉर्मों पर लगे कोच इंडिकेशन बोर्ड भी खराब पड़े थे | स्टेशन पर सफाई भी नहीं दिख रही थी | 

-HINDI-