Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 15:20:38 PM


Title - वाराणसी कैंट स्टेशन अतिसंवेदनशील, सुरक्षा में सजगता नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 15:20:38 PM

कैंट स्टेशन अतिसंवेदनशील होने के बाद भी यहाँ की सुरक्षा को लेकर सम्बन्धित महकमे सतर्क नहीं है | यह बात ऐसे ही नहीं कही जाती वरन इसके तमाम कारण हैं | यह सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में धमाके से और भी साफ हो गया | हाल यह रहा कि घटना के घंटों बाद सुरक्षा एजेंसियों के अफसर मौके पर पहुंचे | यही नहीं घटना की तह तक जाने की बजाय उसे दबाने की कोशिश की जा रही थी |
धमाका शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ लेकिन सिविल पुलिस के अफसरों को पहुँचने में पौने सात बज गए | वहीँ प्लेटफार्म पांच स्थित जीआरपी थाने को इस घटना की जानकारी काफी देर तक नहीं हो पायी | पहले से ही भी आतंकी बम ब्लास्ट झेल चुके कैंट रेलवे स्टेशन पर होने वाली किसी वारदात की सही वजहों को तलाशने की बजाये उसे छिपाने की कोशिश होने लगी है | वहीँ घटना के बाद भी कैंट स्टेशन की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गयीं | प्रवेश द्वार पर कोई चेकिंग नहीं शुरू हुयी |

-HINDI-