Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 31, 2012 - 18:00:32 PM


Title - लाल-पीले रंगों से मिलेंगे महाकुंभ में रेल के बाड़े
Posted by : railgenie on Oct 31, 2012 - 18:00:32 PM

इलाहाबाद। महाकुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। इलाहाबाद जंक्शन पर बनने वाले यात्री बाड़ों की विशिष्ट पहचान के लिए लाल, पीले, नीले, हरे, गुलाबी समेत नौ रंगों से रंगे जाएंगे। यह रंग रेलयात्रियों को रूटों का संकेत करेंगे। एक बाड़े में एक रूट के यात्रियों का ही प्रवेश होगा। जंक्शन पर यात्रियों को भटकना न पड़े, इसके लिए मेला क्षेत्र से ही इसकी जानकारी प्रचारित की जाएगी। इलाहाबाद डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक हरींद्र राव ने मंगलवार को रेलवे की तैयारियों और सुविधाओं का लेखा-जोखा संवाददाताओं के सामने रखा। बताया, सभी बाड़ों में खानपान, मोबाइल चार्जिंग और जनरल टिकट के भी इंतजाम रहेंगे।

संगम क्षेत्र में ही मिलेगी ट्रेनों की सूचना यात्रियों ट्रेनों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलसीडी और प्लाज्मा टीवी लगाकर इलाहाबाद, रामबाग, प्रयागघाट, नैनी, प्रयाग और झूंसी से छूटने वाली ट्रेनों की पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। एनईआर और एनआर के अफसरों से भी इसके लिए वार्ता की गई है। इसके साथ ही वाराणसी रूट की ट्रेनें रामबाग और झूंसी, लखनऊ, फैजाबाद और जौनपुर रूट की प्रयागघाट और प्रयाग से चलेंगी। जंक्शन से कानपुर, मुगलसराय, झांसी और जबलपुर रूट की ट्रेनें चलाई जाएंगी। नैनी से मानिकपुर, झांसी और जबलपुर की ही ट्रेनें मिलेंगी। इसके साथ ही जिस प्लेटफार्म पर स्पेशल ट्रेन होगी, उसके बगल के प्लेटफार्म भी खाली रखे जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों के समय और प्लेटफार्म भी तय किए जा रहे हैं। दिसंबर से मिलने लगेंगे कोच महाकुंभ के लिए दिसंबर से स्पेशल ट्रेनों के कोच पहुंचना शुरू हो जाएंगे। कुल 800 कोच मिलेंगे। इनसे 750 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मेला अवधि के दौरान राजधानी एक्सप्रेस को छोड़ सभी ट्रेनें इलाहाबाद में रुकेंगी। नैनी और विन्ध्याचल में भी ट्रेनों के ठहराव बढ़ेंगे। एस्केलेटर पर डीजीपी ने जताई आपत्ति जंक्शन पर प्रस्तावित स्वचालित सीढ़ियों के महाकुंभ में संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डीआरएम ने भी स्वीकारा कि मेले के दौरान इसे चलाने पर डीजीपी ने भी पूछताछ की है। सुरक्षा के लिहाज से इसे चलाने और न चलाने का फैसला किया जाएगा। मेले के दौरान बंद रहेगी पार्सल बुकिंग महाकुंभ के दौरान जंक्शन से पार्सल की बुकिंग, लोडिंग और अनलोडिंग पर रोक रहेगी। इस दौरान जंक्शन से न कोई सामान बुक होगा और न ही उतारा जाएगा। इससे व्यापारियों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। डीआरएम ने कहा कि रेलवे बोर्ड को इसके प्रस्ताव भेजे गए हैं।