Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 11:03:19 AM


Title - रेलवे की रखवाली समय सीमा समाप्त मशीनों से हो रही है
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 11:03:19 AM

हाल में बड़ी रेल दुर्घटनाओं के बाद रेल मंत्रालय का संरक्षा पर जोर बढ़ा है | रांची प्रक्षेत्र में हालत अभी पूरी तरह दुरुस्त नहीं है | जिन ट्रकों पर ट्रेनों को दौड़ना है उनके रखरखाव और सर्विसिंग के लिए मियाद खत्म होने वाली मशीनों से ट्रैकों की रखवाली की जा रही है | 
जिस बैलेस्ट क्लीनिंग मशीन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है, 24 साल बाद भी रांची मंडल में उसी से रेलवे ट्रैकों की सर्विसिंग हो रही है | बीएमसी के साथ साथ तीन और मशीनें हैं, जो चरणबद्ध तरीके से ट्रैकों की सेहत ठीक रखती है | रेलवे ट्रैक का लचीलापन बना रहे इसके इसके लिए बीएमसी ट्रैक के बीच की गिट्टियों के अंदर जमी धुल के कणों को साफ़ करती है और गिट्टियों को फेरती है | पहले चरण में बीएमसी के काम के बाद ही तीन अन्य मशीनों का काम होता है | 

-HINDI-