Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 15, 2012 - 12:00:39 PM


Title - रेल व बस सेवाएं रहीं अस्तव्यस्त
Posted by : railenquiry on Oct 15, 2012 - 12:00:39 PM

जयनगर व मधुबनी में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को लेकर शनिवार को मधुबनी और जयनगर तक बस सेवा और जयनगर तक ट्रेन सेवा में व्यवधान आया। वहां के हालात को देखते हुए दानापुर जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को सकरी से ही वापस कर लिया गया। बाद में इंटरसिटी एक्सप्रेस को दरभंगा से दानापुर के लिए रवाना किया गया। जयनगर से आने वाली इंटरसिटी भी वहीं खड़ी रह गई। इसे वहां से रवाना नहीं किया गया जिसकारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को इसका इंतजार रहा। काफी देर के बाद अन्य स्टेशनों पर इसके निरस्त होने की जानकारी दी गई। बस सेवाओं का भी बुरा हाल रहा। अमूमन दर्जनों की संख्या में चलने वाली बसों पर आज ब्रेक लगा रहा। बस सेवाओं पर रोक नहीं होने के बावजूद बस मालिकों ने सकरी से आगे गाड़ी ले जाने से परहेज किया। मधुबनी जाने वालों की तादाद भी कम रही।रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह में जयनगर की ओर जाने वाली ट्रेनें सामान्य रूप से गईं लेकिन जैसे ही जयनगर में स्थिति बिगड़ने की सूचना मिली, रेलवे ने ट्रेन सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया।