Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Nov 01, 2012 - 20:00:03 PM


Title - रेल किराया बढ़ाने पर 50:50 है जनता की राय - Rail fare increase is 50:50 Public Opinion - Navbharat T
Posted by : puneetmafia on Nov 01, 2012 - 20:00:03 PM

मंगलवार के अंक में हमने आपसे पूछा था कि क्या नए रेल मंत्री को रेल किराया बढ़ाना चाहिए। पाठकों से मिली प्रतिक्रिया बताती है कि महंगाई से त्रस्त जनता बढ़ोतरी नहीं चाहती। वहीं कइयों का कहना है कि अगर रेलवे अपनी सेवाओं और सुविधाओं में सुधार करने का वादा करे तो कुछ हद तक बढ़ोतरी गलत नहीं। पेश हैं पाठकों के जवाब :

मेरे हिसाब से रेलवे का किराया नहीं बढ़ाना चाहिए क्योंकि अब तक रसोई गैस, पेट्रोल और न जाने कितने सामानों पर रेट बढ़ाए जा चुके हैं। अगर ऐसे ही ये लोग सभी सामानों पर रेट बढ़ाते जाएंगे तो जो अमीर लोग हैं, वो तो अपना खर्चा चला लेंगे पर जो गरीब लोग हैं वो ये महंगाई की मार नहीं सह पाएंगे।

- हर्षा रानी