Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 10:28:48 AM


Title - रेल कर्मचारी कार्यकारिणी में वाराणसी का दबदबा
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 10:28:48 AM

पूर्वोत्तर रेलवे की ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन की जोनल कार्यकारिणी समिति का रविवार को चुनाव हुआ | इसमें जहाँ गोरखपुर के सुरेंद्र नाथ मौर्य जोनल अध्यक्ष बने | वहीँ कार्यकारिणी में वाराणसी का दबदबा रहा |
एसोसिएशन का द्विवार्षिक महाधिवेशन विगत दिवस इज्जतनगर मंडल के यांत्रिक कारखाना में सम्पन्न हुआ | इसमें जोनल कार्यकारिणी समिति भी गठित की गयी |  एसोसिएशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समिति में गोरखपुर में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र नाथ मौर्य को जोनल अध्यक्ष चुना गया | 
लखनऊ में कार्यरत सीटीटीआई एस बी यादव को जोनल कार्यकारी अध्यक्ष और गोरखपुर में लेखा सहायक प्रदीप कुमार गुप्त को जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया | महाधिवेशन में इज्जतनगर के टेक्नीशियन राजदेव, वाराणसी में डीएमएस रामहरख यादव और गोरखपुर में मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुभाष चंद यादव को जोनल उपाध्यक्ष बनाया गया | वाराणसी में वरिष्ठ इंजीनियर रामबदन यादव जोनल महामंत्री चुने गए |

-HINDI-