Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 04, 2013 - 09:00:50 AM


Title - रुड़की को एक और ट्रेन की सौगात
Posted by : greatindian on Jul 04, 2013 - 09:00:50 AM

रेलवे ने रुड़की को एक और ट्रेन की सौगात दी है जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। गुरुवार को चलने वाली यह ट्रेन (नंबर 22917) बांद्रा से हरिद्वार तक चलेगी। इस ट्रेन के चलने से केंद्रीय संस्थानों से जुड़े लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे ने एक जुलाई से जारी नई योजनाओं के तहत कई रेलवे स्टेशनों को नई सौगात दी है। इसके तहत रेलवे ने रुड़की को भी चार ट्रेन दी हैं, जिससे रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे की इस नई शुरुआत से कानपुर,अमृतसर, लालकुंआ, बांद्रा, पाटलीपुत्र, चंडीगढ़ आदि जगहों की यात्रा करने में यात्रियों को और आसानी हो जाएगी। रेलवे ने 18514 अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस दी है। अमृतसर से कानपुर के लिए चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन गुरुवार को 19:02 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। तथा 19:04 मिनट पर यहां से वाया कासगंज होते हुए कानपुर जाएगी। वापसी में ट्रेन का रुड़की में स्टापेज नहीं दिया गया है। बुधवार को सप्ताहिक ट्रेन नंबर 14606 अमृतसर लालकुंआ एक्सप्रेस चलेगी, जो 14:07 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 14:15 मिनट पर लालकुंआ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 14605 बनकर आएगी। गुरुवार को यह ट्रेन 5:27 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी तथा 5:30 मिनट पर यहां से अमृतसर के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे सप्ताह में दो दिन पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन चलाएगी। ट्रेन नंबर 13255 पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस सोमवार व गुरुवार को 14:10 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी तथा दो मिनट बाद यहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 13256 बनकर मंगलवार व शुक्रवार को 1:10 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी व तीन मिनट बाद यहां से पाटलीपुत्र के लिए रवाना हो जाएगी। इन तीन ट्रेनों के अलावा रेलवे ने रुड़की रेलवे स्टेशन को एक और साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी है। ट्रेन नंबर 22917 बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस गुरुवार को 14:48 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी व दो मिनट बाद यहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी।वापसी में यह ट्रेन 22918 बनकर उसी दिन 19:40 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी व दो मिनट बाद यहां से बांद्रा के लिए रवाना हो जाएगी।