Indian Railways News => Topic started by Mafia on Oct 23, 2012 - 00:30:58 AM


Title - राजधानी एक्सप्रेस में हुई शर्मसार करने वाली घटना
Posted by : Mafia on Oct 23, 2012 - 00:30:58 AM

भोपाल। पहचान पत्र में मामूली गलती होने पर राजधानी एक्सप्रेस के ड्यूटी टीटीई ने बेंगलुरू से भोपाल आ रही तीन नाबालिग लड़कियों से अभद्रता की। इतना ही नहीं, टिकट छुड़ाकर उन्हें पुलिस के हवाले करने की भी धमकी दी। यह आरोप एक लड़की के पिता विनय सिंह ने लगाए हैं। सिंह ने इसकी शिकायत भोपाल व बेंगलुरू के डीआरएम से की है।

सीधी जिले में रहने वाले श्री सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को उनकी बेटी मधुलिका सिंह (13) दो सहेलियों दीक्षा (15) और आस्था (13) के साथ बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल आ रही थीं। उनके पास ई-टिकट के अलावा बेंगलुरू सेंट्रल स्कूल का परिचय पत्र भी था। इसमें मामूली गलती थी। इसे फर्जी परिचय पत्र बताकर टीटीई ने तीनों से टिकट और उनके परिचय पत्र छुड़ा लिए। इसकी जानकारी बच्चियों ने हमें दी। उधर, पश्चिम-मध्य रेल के चीफ पीआरओ पीयूष माथुर ने मामले की जानकारी बोर्ड तक पहुंचाने की बात कही है।