Indian Railways News => Topic started by messanger on Nov 06, 2012 - 06:00:04 AM


Title - रांची रेलवे स्टेशन को ज्यूरी अवार्ड, नामकुम ने जीता लाख रुपया
Posted by : messanger on Nov 06, 2012 - 06:00:04 AM

रांची : 'नंबर 1 दैनिक जागरण के साथ मिलकर चुनें नंबर 1 दुर्गापूजा पंडाल' का परिणाम घोषित करते हुए रविवार को पुरस्कार वितरण किया गया। सर्वोत्तम पंडाल का प्रथम ज्यूरी अवार्ड रांची रेलवे स्टेशन दुर्गापूजा समिति व सर्वोत्तम लोकप्रिय पंडाल का प्रथम पुरस्कार श्रीश्री दुर्गा मंदिर दुर्गापूजा समिति, नामकुम को दिया गया। शहर का सर्वोत्तम आकर्षण श्रेणी का पहला ज्यूरी पुरस्कार भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार (अपर बाजार) के नाम हुआ।प्रतियोगिता में 26 पूजा समितियों ने भाग लिया था, जिन्हें ज्यूरी मेंबर के सदस्य रहे समारोह के अतिथियों ने पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का आयोजन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज, उद्योग भवन कोकर के सभागार में हुआ।इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती व दैनिक जागरण के संस्थापक स्व. पूर्णचंद्र गुप्त और पूर्व प्रधान संपादक स्व. नरेंद्र मोहन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

दैनिक जागरण के एडिटोरियल स्टेट हेड कमलेश रघुवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन में पूजा समितियों, पाठकों और ज्यूरी मेंबर्स की उत्साहव‌र्द्धक सहभागिता के लिए आभार जताया। कहा, सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक स