| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Nov 02, 2012 - 15:00:25 PM |
Title - यहां से गुजरने वाली थी डबल डेकर ट्रेन, टल गया बड़ा हादसा! -Posted by : railgenie on Nov 02, 2012 - 15:00:25 PM |
|
|
जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह जटवाड़ा और दौसा के बीच डबल डेकर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। >पटरी में दो सेमी का क्रेक आ गया था। गैंगमैन रामधन ने ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रुकवा दिया। ट्रेन में 1,560 सीटें हैं और लगभग सभी फुल थीं और उसकी गति करीब 30 किमी प्रति घंटे थी। >फ्रैक्चर की वजह से करीब 40 मिनट तक ट्रेन यहीं खड़ी रही। पटरियों की मरम्मत के बाद इसे रवाना किया गया। इस मार्ग पर जटवाड़ा व दौसा के बीच पटरी में दो सेमी. से अधिक का क्रेक आ गया था। डबल डेकर ट्रेन इस पर से गुजरती उससे कुछ समय पहले ही गैंगमैन रामधन को इसका पता लग गया। उसने जयपुर से आ रही डबल डेकर ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रुकवा लिया। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरों ने पटरी की मरम्मत की। करीब 40 मिनट तक डबल डेकर ट्रेन जटवाड़ा स्टेशन के पास खड़ी रही। |