Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 14, 2017 - 11:52:39 AM


Title - मोबाइल से बुक जनरल टिकट का भी लेना पड़ सकता है प्रिंट
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 14, 2017 - 11:52:39 AM

मोबाइल से जनरल टिकट बुक कराने की अभिनव योजना इन दिनों मुंबई में ट्रायल पर है | इस सुविधा को पूरे देश में लागू करने के लिए रेलवे के सभी जोनल मुख्यालयों से सुझाव मांगे गए हैं | ऐसे में पूर्वोत्तर ने एक महत्वपूर्ण सुझाव यह रखा है कि जनरल टिकट मोबाइल से बुक हो लेकिन उसका प्रिंट स्टेशन पर लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से अनिवार्य किया जाये ताकि इस सुविधा का दुरोपयोग न हो सके | 
रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आशंका जताई है कि यात्रा के दौरान वे टिकट बुक नहीं करेंगे | राह में जब उन्हें पता चलेगा कि जांच हो रही है तो तुरंत मोबाइल से टिकट बुक कर लेंगे जिससे रेलवे कि आय प्रभावित होगी | | अभी भी जांच अभियान में सैकड़ों यात्री बिना टिकट के पकडे जाते हैं | 
पूर्वोत्तर रेलवे ने इस खामी को रोकने का उपाय भी सुझाया है कि मोबाइल से टिकट भले ही कोई यात्री बुक करले पर स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्मों पर स्थापित एटीवीएम से प्रिंट भी निकाले | 

-HINDI-

Title - Re: ?????? ?? ??? ???? ???? ?? ?? ???? ?? ???? ?? ??????
Posted by : on Jul 16, 2017 - 13:27:21 PM

Acha bat hai