Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 06, 2013 - 20:00:26 PM


Title - मेट्रो स्टेशन पर 2.25 लाख रुपये भरा बैग
Posted by : RailXpert on Jul 06, 2013 - 20:00:26 PM

मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मी ने 2.25 लाख रुपये नकदी भरा लावारिस बैग उसके असली हकदार को लौटा दिया. दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 2.25 लाख रुपये नकदी से भरे एक लावारिस बैग को सीआईएसएफ के एक जवान ने उसके असली हकदार के हवाले कर दिया.     

यह घटना गुरुवार की देर शाम तब हुई जब हेड कांस्टेबल एम तिर्की को चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के एक्सरे स्कैनर पर एक लावारिस बैग का पता चला. बाद में बैग को इसके असली मालिक के हवाले कर दिया गया. 

    

एक अलग मामले में सीआईएसएफ जांच दल ने नेहरू प्लेस स्टेशन से दो जेबकतरों को पकड़ा. उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया.