| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 05, 2013 - 18:03:10 PM |
Title - मेट्रो के लिए जल्दबाजी ठीक नहींPosted by : railgenie on Jul 05, 2013 - 18:03:10 PM |
|
|
जयपुर। ढाई साल से जयपुर मेट्रो का काम जहां तक पहुंचा है वो अपने आप में रिकॉर्ड है और अब भी युद्ध स्तर पर जारी है। गुरुवार को रेल परियोजना की समीक्षा बैठक में बताया गया कि फेज-1 के तहत मानसरोवर से श्यामनगर और रेलवे स्टेशन तक काम सितम्बर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा यहां ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। हालांकि,बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर रेल परियोजना के अघिकारियों को कहा कि मेट्रो रेल भले ही देर से शुरू हो लेकिन सुरक्षा के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। |