Indian Railways News => Topic started by messanger on Oct 15, 2012 - 15:01:01 PM


Title - मुरी एक्स. का इंजन फेल, ठप रहा रेल परिचालन
Posted by : messanger on Oct 15, 2012 - 15:01:01 PM

चुनार (मीरजापुर) : मुरी एक्सप्रेस का इंजन रविवार की सुबह सक्तेशगढ़-विश्र्वनाथपुरी स्टेशन के बीच फेल हो जाने से चुनार-चोपन रेल प्रखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। गोमो-इलाहाबाद पैसेंजर को सक्तेशगढ़ स्टेशन पर रोक दिया गया। वहां यात्रियों ने हंगामा खड़ा किया। वे नारेबाजी करते एसएस कार्यालय में घुस गए। रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसएस के समझाने पर मामला शांत हुआ। उधर कंट्रोल के आदेश पर यार्ड से डीजल इंजन विश्र्वनाथपुरी भेजा गया। चार घंटे के बाद इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। मीरजापुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहंुची। वहां पर भी यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा सुबह सात बजे से कर रहे थे। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों ने जमकर बवाल किया।