Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 08, 2013 - 09:00:28 AM


Title - मुडिया पूनो मेला को रेलवे ने कसी कमर
Posted by : puneetmafia on Jul 08, 2013 - 09:00:28 AM

मुडिया पूनो मेला और जय गुरुदेव मेला को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआरएम विजय सहगल ने मथुरा जंक्शन के अलावा मथुरा-अलवर लाइन पर पड़ने वाले स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।
ब्रज में 19 से 23 जुलाई तक चलनेवाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन रेल के माध्यम से होता है। मुड़िया पूर्णिमा एवं जय गुरुदेव मेला के लिए रेलवे के 18 से 24 जुलाई तक विशेष प्रबंध रहेंगे। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के अलावा मथुरा, भूतेश्वर, गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल, सफाई, रोशनी आदि की व्यवस्था की जाएगी।
रविवार को डीआरएम ने जंक्शन पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ज्यादा अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध रहेगा। मथुरा-अलवर के मध्य ओएचई लाइन भी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्री ट्रेन की छतों पर न बैठे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेला की व्यवस्थाओं को देखने के लिए मथुरा-अलवर लाइन का भी निरीक्षण किया।