Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Nov 01, 2012 - 15:00:11 PM


Title - मालगाड़ी पटरी से उतरी 8 घंटे यातायात बाधित
Posted by : riteshexpert on Nov 01, 2012 - 15:00:11 PM

फरीदाबाद.  पलवल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात तेजी से गुजरती एक मालगाड़ी का इंजन और एक बोगी पटरी से उतर गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन रेल यातायात पर खासा असर पड़ा। चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया।

एक दर्जन से अधिक ट्रेनें ओल्ड स्टेशन पर डेढ़ से सात घंटे देरी से पहुंचीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम एके सचान ने जांच के आदेश दिए हैं।

मथुरा की ओर से दिल्ली आ रही मालगाड़ी के पहिए रात करीब 1.10 बजे अचानक पलवल स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।अचानक ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।इस दौरान मालगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतर गया।सूचना पर डीआरएम मौके पर पहुंचे।

करीब ढाई घंटे बाद मालगाड़ी को ट्रैक पर लाकर रवाना किया।मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण ट्रैक में फ्रैक्चर आ गया था। इसके चलते चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया।ताज एक्सप्रेस व चार लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गईं।बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक सही हो सका।इस दौरान एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।यह ओल्ड स्टेशन पर डेढ़ से सात घंटे लेट पहुंचीं।

यात्री हुए परेशान

इसके चलते मथुरा की ओर आने वाली कई ट्रेनें पलवल में फंसी रहीं। इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कोटा से देहरादून एक्सप्रेस से ओल्ड स्टेशन आए विनीत ने बताया कि ट्रेन काफी रुक-रुककर यहां पहुंची। मथुरा में ही ट्रेन कई घंटे खड़ी रही।