Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 05, 2012 - 12:00:59 PM


Title - मालगाड़ी का इंजन फेल, ट्रेनें विलंब
Posted by : RailXpert on Jul 05, 2012 - 12:00:59 PM

बुधवार सुबह सात बजे धनबाद-आसनसोल रेलखंड के बीच कुमारधुबी स्टेशन के निकट धनबाद की ओर आ रही मालगाड़ी का इंजन अप लाइन पर फेल हो गया. जिसके कारण आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर, वैद्यनाथधाम-हटिया इंटरसिटी व हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस बराकार से कुल्टी के बीच खड़ी रही.मालगाड़ी में दूसरा इंजन जोड़े जाने के बाद धनबाद के लिए रवाना किया गया. फिरपीछे से यात्री ट्रेनों को रवाना किया गया. सभी ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.