Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:33:03 PM


Title - माल गाड़ियों में माल के वजन से रेलवे अनजान
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:33:03 PM

रांची - मुरी रूट से यूपी, बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली जाने वाली माल गाड़ियों से इतना माल जा रहा है रेलवे को पता ही नहीं है l इस रूट से प्रतिदिन औसतन 2 बार गाड़ियां रवाना होती है l इन गाड़ियों में मूलतः लौह, अयस्क और कोयले होते हैं l माल की चढ़ाई तो होती है परंतु वजन नहीं होता l पिछले चार महीनों से यह सिलसिला जारी है l

दरअसल वजन नापने वाली मशीन पिछले 4 माह से खराब है l वजन नहीं होने के कारण रास्ते में माल चोरी हो जाए तो कोई बताने वाला नहीं कि कितना था और कितना गायब हुआ l यह चोरों के लिए एक प्रकार से आमंत्रण है l परंतु रेलवे के अधिकारी बेपरवाह है l

-HINDI-