Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 14:27:38 PM


Title - महिलाओं के अलग रंग के कोच
Posted by : RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 14:27:38 PM

महिलाओं के लिए आरक्षित कोच अब रेलगाड़ी के बीच में होगा | अभी तक इस कोच को रेलगाड़ी में सबसे आखिर में लगाया जाता है | पहचान में आसानी के लिए कोच का रंग भी भिन्न होगा | रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह व्यवस्था उपनगरीय के साथ साथ लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों में भी की जाएगी | यह कदम रेलवे के 2018 महिलाओं के लिए सुरक्षा वर्ष के तहत उठाया जाएगा |  महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में अतिरिक्त सुरक्षा कदम के तहत सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे | 
इसके अलावा खिड़कियां तार की जाली से ढकी होंगी | रेलगाड़ी में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा योजना की निगरानी के लिए समिति गठित कर दी गयी है जिस्मी रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी भी शामिल हैं |

-HINDI-