Indian Railways News => Topic started by railgenie on Nov 03, 2012 - 18:00:04 PM


Title - भोपाल रेल मंडल में वेंडरों की बढ़ती मनमानी पर एक्शन टीम तैयार
Posted by : railgenie on Nov 03, 2012 - 18:00:04 PM

ट्रेनों में वेंडरों की मनमानी की शिकायतों के बाद भोपाल रेल मंडल ने यह व्यवस्था की है. बस आपको मोबाइल पर एक मैसेज करना है या फिर कॉल करके शिकायत दर्ज करवानी है. एक रुपये की गड़बड़ पर 5000 जुर्माना एक एक्शन टीम सक्रिय हो जायेगी और आपको तुरंत ही इन वेंडरों से राहत मिल सकेगी. जाँच में वेंडर दोषी निकला तो एक रूपये की गड़बड़ी पर उसे 5000 रूपये तक जुरमाना किया जा सकता है.