Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 10, 2017 - 09:59:28 AM


Title - भीड़ इतनी कि रिजर्वेशन होने कि बावजूद नहीं मिल रही बैठने को सीट
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 10, 2017 - 09:59:28 AM

भीड़ के कब्जा करने की वजह से ट्रेन में जिनके रिजर्वेशन थे वो भी खड़े हो कर यात्रा करने को मजबूर हो गए | मथुरा की तरफ इस समय भारी मात्रा में भक्त जा रहे हैं जिनकी वजह से काफी भीड़ हो रही है | इसी तरह झाँसी से दिल्ली की तरफ जाने वालों की अत्यधिक भीड़ हो रहे है | 

शनिवार को झाँसी से नई दिल्ली की तरफ जनवाली ताज एक्सप्रेस में इतनी भीड़ हो रही है की रिजर्वेशन करने वालों को भी अपनी सीट पर बैठने की भी जगह नहीं मिल रही है | ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुँचती है भीड़ डिब्बों के दरवाजों पर तुरंत चढ़ जाती है और निकलने वालों को भी जगह नहीं मिलती है | 

जो यात्री रिजर्वेशन होने के बावजूद यात्रा नहीं कर पाए उन्होंने आरपीएफ और रेलवे अधिकारीयों से शिकायत की, परन्तु उधर से भी कोई मदद नहीं मिली| ट्विटर पर शिकायत करने के बाद भी रेलवे से यात्रियों को कोई सहायता नहीं मिली | 

-HINDI-