Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 26, 2017 - 10:38:13 AM


Title - बिहार में फर्जी टीटीई बनकर घुसे व्यक्ति ने टिकट न होने पर यात्री को चलती ट्रेन से धकेला
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 26, 2017 - 10:38:13 AM

बिहार में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है | घटना सोमवार रात दस बजे की है जब सीतामढ़ी-रक्सौल स्टेशन के बीच चलनेवाली पैसेंजर ट्रेन में एक फर्जी टीटीई ने एक यात्री को चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया; जब टिकट न होने के कारण उसने टीटीई के सामने पैसे देने में असमर्थता व्यक्त की थी | आक्रोशित यात्रियों ने घटना के बाद टीटीई  को पकड़कर मेहसौल पुलिस को सौंप दिया | हालाँकि पुलिस के पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता सही नहीं बताया है |
यात्रियों के अनुसार पैसेंजर ट्रेन में ये व्यक्ति टीटीई की वर्दी पहनकर चेकिंग करने घुस गया था और जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं थे उनसे पैसे मांग रहा था | इसी बीच एक यात्री के साथ उसकी बहस हो गयी क्योंकि उसने पैसे देने से मना कर दिया था जिसके बाद फर्जी टीटीई ने उसको ट्रेन से बहार धकेल दिया | यत्रियों ने ट्रेन को तुरंत आउटर पर ही रोक दिया और टीटीई  को पकड़कर हंगामा करने लगे | हंगामा सुनकर पास के थाने से मेहसौल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई | यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद धकेले गए यात्री की तलाशी की गयी परन्तु वो नहीं मिला |

-HINDI-