Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 04, 2012 - 16:00:06 PM


Title - बारिश से बेहाल हुई मुंबई
Posted by : railenquiry on Jul 04, 2012 - 16:00:06 PM

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के चलते बुधवार को जहां कई उड़ानों में देरी हुई वहीं शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल भी देरी से चल रही है। भारी बारिश से जहां आफिस आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों भी परेशानी हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई के परेल, सायन, वकोला, कलिना जैसे कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश से मध्य-पश्चिम रेलवे की सेवा भी अवरुद्ध हुई है। अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर ट्रेन पंद्रह से तीस मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं बारिश की वजह से मलाड में एक इमारत का कुछ ढह गया हालांकि इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले चौबीस घंटों में भी तेज बारिश की सूचना दी है। वहीं ब्रह्नमुंबई नगर पालिका ने कहा है कि बारिश की वजह से मुंबई की छह झीलों में लगभग ग्यारह हजार लीटर पानी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते पवई इलाके में दो बच्चों की मौत करंट लगने से हो गई। वहीं कुर्ला, चेंबूर, घाटकोपर इलाकों में कई जगह पेड़ों के गिरने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने रात में हाईटाइड की भी आशका जताई जा रही है।