Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 12:46:35 PM


Title - फुलारी टांड से सवारी गाड़ी के परिचालन से लोगों में हर्ष
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 12:46:35 PM

 धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन को फुलारी टांड स्टेशन तक शुक्रवार से झारग्राम पैसेंजर का परिचालन करने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है l इस बाबत धनबाद रेल मंडल के अधिकारी ने फुलारी  टांड को लिखित सूचना स्टेशन अधीक्षक को दे दी है l रेल कर्मचारी द्वारा स्टेशन सहित रेल लाइन की साफ सफाई की जा रही है l फुलारी टांड स्टेशन पर पिछले 5 महीने से रेल परिचालन बंद होने से वीरानगी छाई हुई थी l झारग्राम पसेंजर ट्रेन के स्टेशन तक परिचालन की खबर से लोगों में हर्ष का माहौल है l शुक्रवार से झारग्राम पसेंजर ट्रेन फुलारी टांड स्टेशन तक आएग l स्टेशन से दूसरी दिशा में चंद्रपुरा के रास्ते वापस जाएगी l

-HINDI-