| पैसेंजर ट्रेन के विलंब परिचालन पर हंगामा by riteshexpert on 05 July, 2013 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | पैसेंजर ट्रेन के विलंब परिचालन पर हंगामा on 05 July, 2013 - 12:01 AM | |
मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर रेलखंड स्थित सिहो स्टेशन पर मंगलवार को दैनिक यात्रियों ने 85213 सवारी ट्रेन के विलंब होने पर स्टेशन मास्टर का घेराव किया। इसके बाद जमकर बवाल किया। इससे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। सूचना पर रेल पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। यात्रियों को समझाने के बाद ट्रेन परिचालन सामान्य हुआ। यात्रियों का कहना था कि 85213 सवारी ट्रेन का समय सुबह 8.44 मिनट पर है, लेकिन वह 9.50 पर आई है। इससे स्कूल, कॉलेज जाने में काफी विलंब होता है। रेल प्रशासन सवारी ट्रेन को नियमित चलाए या एक्सप्रेस का छोटे स्टेशन पर ठहराव दे। | ||