Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 31, 2018 - 11:34:24 AM


Title - पूर्वोत्तर रेलवे होगा पेपरलेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 31, 2018 - 11:34:24 AM

एक अप्रैल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे पेपरलेस कार्य की कदम बढ़ने जा रहा है | इसके तहत कार्यालयों में कागज का उपयोग काम होगा | सूचनाओं का आदान प्रदान भी ऑनलाइन हो जाएगा | ट्रेनों की आरक्षण सूची को भी पेपरलेस करने की तैयारी है जिसमे प्लेटफार्म पर आरक्षण सूची की बजाय इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे | ट्रेनों की बोगियों पर भी इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाने की योजना है जिस पर आरक्षण का विवरण देखा जा सकेगा |

प्रमुख स्टेशनों पर ये बोर्ड पहले लगाए जाएंगे और बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य स्टेशनो पर लगाए जाएंगे | इस पूरी योजना का पहले ट्रायल लिया जाएगा और बाद में सफलता के आधार पर इसे क्रियान्वित किया जाएगा | 

-HINDI-