Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:33:39 AM


Title - पूर्वोत्तर रेल में चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:33:39 AM

पूर्वोत्तर रेलवे में अब सिर्फ इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी | इसके लिए रेल मंत्रालय और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है |


फिलहाल रेल- मंत्रालय ने मुगलसराय में बनने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड को पूर्वोत्तर रेलवे में स्थानांतररित कर दिया है | अब ये लोको शेड गाजीपुर के पास सैदपुर भीतरी में बनेगा | इसके लिए रेलवे बोर्ड ने भी हरी झंडी दिखा दी है | गोरखपुर में 90 करोड़ की लगत से एयरफोर्स के पास इलेक्ट्रिक लोको शेड का निर्माण पहले से ही शुरू हो चुका है | पूर्वोत्तार रेलवे के दोनों ही इलेक्ट्रिक शेड 100 की क्षमता वाले होंगे | पूर्वोत्तर रेलवे में रेल लाइन विद्द्युतीकरण करण तेजी से हो रहा है | बाराबंकी - गोरखपुर - छपरा की 425 किमी रेल लाइन के विद्द्युतीकरण के बाद अब लूप लाईनों का विद्द्युतीकरण तेजी से चल रहा है | आने वाले समय में सभी गाड़ियां विद्द्युत इंजन से ही चलायी जाएंगी |

-HINDI-