Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 05, 2012 - 18:00:09 PM


Title - पूर्वा एक्सप्रेस का इंजन फेल
Posted by : railgenie on Jul 05, 2012 - 18:00:09 PM

गया : 12382 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को गया जंक्शन पर फेल हो गया। स्टेशन प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस सुबह 10:10 बजे यहां पहुंची। लेकिन जब खुलने को हुई तो इंजन काम करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि यार्ड में सुरक्षित रखे हुए दूसरे इंजन के सहारे पूर्वा एक्सप्रेस 11:15 बजे यहां से खुली। उन्होंने बताया कि खराब इंजन को काट कर जांच हेतु भेजा गया है।