Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 13:39:56 PM


Title - पंजाब मेल में पानी न होने से नाराज यात्रियों ने जेई को बनाया बंधक
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 13:39:56 PM

पंजाब मेल की स्लीपर बोगी में पानी के मिलने की वजह से गुस्साए यात्रियों ने जेई को बंधक बनाकर डिब्बे में ही बैठा लिया | नाराज यात्रियों ने बंधक जेई को दिलदारनगर स्टेशन पर मुक्त किया परन्तु जीआरपी के पूछने पर जेई ने ऐसी कोई भी घटना के होने से इंकार कर दिया है | दूसरी तरफ लोगों की माने तो कैरिज व वैगन विभाग की यात्रियों से विवाद के बाद यात्रियों ने जेई को ट्रेन में बंधक बनाया था | घटना को लेकर रेल कर्मियों में आक्रोश है | जेई लौटे तो उनके चेहरे पर भी रोष झलक रहा था परन्तु जेई ने घटना से सिरे से इंकार कर दिया था | 
मुगलसराय स्टेशन पर सोमवार सुबह नौ बजे मोबाइल पर मिली एक सूचना के बाद विभाग में तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि यात्रियों ने जेई को अगवा कर लिया है | ऐसा तब हुआ जब अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल सुबह पौने नौ बजे मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी और ट्रेन के स्लीपर कोच में पानी न होने के कारण यात्री नाराज थे | वाराणसी जंक्शन पर भी पानी न होने को लेकर हल्ला मचा था परन्तु वहां भी पानी नहीं मिला | पानी की डिमांड होने पर जेई आनद यादव ट्रेन स्लीपर कोच पांच में पहुंचे जिसके बाद यात्रियों ने उन्हें वहीँ बैठा लिया | 

-HINDI-