Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 19, 2012 - 18:00:18 PM


Title - नीलांचल एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरी
Posted by : railgenie on Oct 19, 2012 - 18:00:18 PM

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पटरी से उतर जाने से दिल्ली-हावडा रेलमार्ग पर यातायात बाधित हो गया.रेलवे सूत्रों ने यहां बताया कि दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के इंजन के ठीक पीछे वाली बोगी मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पटरी से उतर गयी. इस घटना से दिल्ली-हावडा रेलमार्ग पर यातायात ठप हो गया. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूत्रों ने बताया कि डाउनलाइन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. अपलाइन पर भी यातायात सुचारु करने के प्रयास जारी हैं.