Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 30, 2012 - 19:42:36 PM


Title - नए साल में शताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा!
Posted by : greatindian on Oct 30, 2012 - 19:42:36 PM

नए साल में शताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा!

  जयपुर। जयपुर-दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन मिलने के बाद अब जयपुर को जल्द ही आगरा के लिए शताब्दी एक्सप्रेस मिलने जा रही है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर उत्तर पश्चिम रेलवे मंगलवार को जयपुर से आगरा के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का परीक्षण करेगा।

परीक्षण के लिए यह टे्रन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होगी। परीक्षण सफल होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की ओर से भारतीय रेलवे बोर्ड को ट्रेन संचालन के लिए पत्र भेजेगा। अनुमति मिलते ही शताब्दी का संचालन जयपुर से शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो नववर्ष पर जयपुर को शताब्दी का तोहफा मिल सकता है।