Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:08:33 AM


Title - धनबाद स्टेशन पर एक ही पटरी पर दो ट्रेनें आयीं आमने सामने
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:08:33 AM

आधुनिक सिग्नल प्रणाली के बाद भी धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह रेल हादसा होते होते रह गया | पल भर में हादसा हो सकता था पर जैसे तैसे टल गया | 

घटना सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे की है | हालाँकि रेल अधिकारी दोनों ट्रेनों के एक ही पटरी पर आने से मना कर रहे हैं | बर्धमान -- हटिया मेमू धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी थी | इसे खुलकर गोमो - बोकारो होकर हटिया जाना था | इस बीच डाउन में आ रही गया - आसनसोल मेमू को सिग्नल दे दिया गया | ट्रेन आगे बढ़ रही थी की चालक का ध्यान सामने गया | उसने जैसे ही देखा की पहले से तीन नम्बर प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेन खड़ी है, तत्काल एमर्जेन्सी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया | मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं |

-HINDI-