| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Oct 29, 2012 - 13:30:23 PM |
Title - तत्काल टिकट के लिए उमड़ी भीड़Posted by : railgenie on Oct 29, 2012 - 13:30:23 PM |
|
|
रेल आरक्षण काउंटर पर रविवार को तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी थी। तत्काल टिकट के लिए सभी काउंटर पर दस-दस यात्रियों को टोकन दिया गया। मगर, टोकन के बाद भी यात्रियों में टिकट लेने के लिए मारामारी होती रही। वहीं काउंटर खुलते ही कई ट्रेन में नो रूम होने से यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं हो सका। इधर, कंपनीबाग स्थित आरक्षण काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ काफी रही। काउंटर पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था नही होने से महिला यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उषा रानी, मालती सिन्हा, प्रियंका कुमारी ने बताया कि जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर महिलाओं की अधिक भीड़ होने के कारण इस काउंटर पर चली आई। लेकिन यहां टोकन सिस्टम नहीं होने से किसी महिला को टिकट नहीं मिल सका। इस काउंटर पर भी टोकन सिस्टम की व्यवस्था व पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। ताकि, महिलाओं को टिकट लेने में सहूलियत हो। |