Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:24:23 PM


Title - ट्रेन छूटने के कारण टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:24:23 PM

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो चुके हैं l कोई भी यात्री अपना कोई भी काम ट्रेनों के पहुंचने के समय के हिसाब से नहीं कर पा रहा है l कुछ यही नजारा टाटानगर स्टेशन पर रहा जब छपरा और विशाखापट्टनम की ट्रेनें देर से स्टेशन पर आई तो बहुत से यात्रियों की संतरागाछी - आनंद विहार एक्सप्रेस और हावड़ा - तितलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस छूट गई l

 ट्रेनों की लेटलतीफी से भड़के यात्रियों ने स्टेशन पर दो बार हंगामा किया l इसके अलावा कुछ यात्रियों ने स्टेशन पुस्तिका पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई जिसका कोई परिणाम निकलने अर्थ दिखाई नहीं पड़ता l क्योंकि ज्यादातर यात्रियों का ऑनलाइन टिकट बुक था इस कारण वे यात्री दूसरी ट्रेनों में यात्रा भी नहीं कर सकते थे l टाटानगर स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस के आने का समय सुबह 6:30 का है जबकि यह गाड़ी 5 घंटे विलंब 11:30 बजे आई l इस्पात एक्सप्रेस के प्रस्थान का समय 11:10 का है जिस कारण यह गाड़ी तब तक जा चुकी थी l

 इसी तरह संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस भी दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर चुकी थी जबकि विशाखापट्टनम से आ रही गाड़ी 1:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची l

-HINDI-