Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 07, 2013 - 20:00:51 PM


Title - ट्रेन की इन तस्वीरों को देख थम जाएंगी आंखें, देखें अब तक के सबसे रोमांचक पल
Posted by : railgenie on Jul 07, 2013 - 20:00:51 PM

आम इंसान की पहचान होती है साधारण जीवन और सरल जीवन शैली। अब अगर बात की जाए आम लोगों के कहीं आने जाने की तो सबसे पहले जो चीज याद आती है वो है रेलगाड़ी। छुक-छुक करती रेलगाड़ी देख कर आपका मन भी होता होगा कि इसमें बैठ कर कहीं दूर निकल जाए। कहते हैं रेल किसी भी देश की लाइफ लाइन होती है। हो भी क्यों ना आम लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका यही तो है।

अगर आपसे पूछा जाए की सबसे बड़ी रेल्वे लाइन दुनिया में कहां है तो आपका जवाब क्या होगा। दुनिया गोल है लेकिन साथ में उलझी हुई भी अब इस उलझी हुई दुनिया में आप क्या जान सकते हैं कि किस देश में कितने किलोमीटर की रेल्वे लाइन बिछी हुई है। आज dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े रेल्वे नेटवर्क के बारे में।