Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 10:05:07 AM


Title - टूटे बोल्ट पर 55 किमी तक दौड़ती रही नई जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 10:05:07 AM

हाजीपुर रेलमार्ग पर टूटे नट बोल्ट पर 55 किमी तक नई जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दौड़ती रही | रविवार की शाम को प्लेटफार्म पर ट्रेन आने पर कोचिंग डिपो के कर्मियों ने सभी बोगियों की जांच की | इस दौरान स्लीपर बोगी संख्या दो का नट बोल्ट टूटा मिला | कर्मियों ने इसकी स्टेशन मास्टर को दी पर तब तक ट्रेन खुल चुकी थी | वाकी - टाकी से लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई गयी | स्थानीय कर्मचारियों ने फिर बोगियों की बारीकी से जाँच की | 


स्लीपर बोगी संख्या दो का एक्सेल पर लगा नट बोल्ट टूट गया था और पहिये में रगड़ खा रहा था | रगड़ की वजह से चिंगारी भी निकलती रही जिसकी कोई जानकारी लोको पायलट को नहीं थी | कर्मियों ने काम चलाने लायक इसे ठीक किया जिस दौरान ट्रेन आधे घंटे प्लेटफार्म पर रुकी रही और परिचालन भी बाधित रहा | 

-HINDI-