Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 09, 2018 - 16:57:46 PM


Title - टूटी पटरी से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस जैसे तैसे दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 09, 2018 - 16:57:46 PM

चैधा बनी हाल्ट - जो कटिहार रेलखंड में आता है, के समीप शुक्रवार की सुबह हालत पर काम करने वाले विमल की नजर पड़ी | यहाँ से नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी | टूटी पटरी देख विमल ने तत्काल तेज गति से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को लाल चादर दिखा रोकने का प्रयास किया और उसके बाद पथ्थर फेंक ड्राईवर का ध्यान आकर्षित भी आकर्षित किया | ड्राईवर जब तक ब्रेक लगा ट्रेन रोकता टूटी पटरी से इंजन सहित पांच बोगियां गुजर चुकी थी | ध्यान देने वाली बात ये है कि जिस जगह पटरी टूटी थी, उस हाल्ट के समीप पूर्व में भी पांच बार पटरी टूटने की घटना हो चुकी है | बेपरवाह रेलवे पटरी बदलने की बजाय बस मरम्मत कर काम चला रहा है |
घटना की बारे में सुनते ही  मंडल के अधिकारियों  ने आनन-फानन में वहां कर्मचारी बुलाये और ट्रैक को दुरुस्त किया | इस पूरे घटना क्रम में राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे जहाँ तहाँ खड़ी रही | 
कुछ दिन पहले भी नार्थ ईस्ट की तरफ जाने वाली ट्रेनों के रस्ते में पटरी के टूटे हुए होने की सूचना आयी थी | रेलवे ने तब भी मरम्मत कर काम चला लिया था |

-HINDI-