| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jul 05, 2013 - 18:03:27 PM |
Title - टिकट वापसी को लेकर यूटीएस काउंटर पर हंगामाPosted by : irmafia on Jul 05, 2013 - 18:03:27 PM |
|
|
एक जुलाई से टिकट वापसी को लेकर बदले नियम पर तीन दिनों से रोजाना यूटीएस काउंटर पर हंगामा हो रहा है. बुधवार को भी दर्जनों यात्री ने टिकट वापसी के नये नियम पर हंगामा कर दिया. हंगामा होने से कई बार काउंटर पर कार्य प्रभावित हो गया. दर्जनों यात्री एएसएम कार्यालय के पास पहुंच कर भी हंगामा किया.स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह से मिल कर शिकायत दर्ज करायी. रेल कर्मचारियों का कहना था कि पूर्व में टिकट लेने के 24 घंटे के अंदर तक वापसी का नियम था. 1 जुलाई से टिकट लेने के तीन घंटे के अंदर ही वापस किया जा सकता है. वहीं टिकट वापस करने में राशि की कटौती भी की जा रही है. तीन दिनों से हंगामे की स्थिति पर एरिया मैनेजर जेपी त्रिवेदी का कहना है कि रेल के नये नियम के मुताबिक काम हो रहा है. लोगों में जानकारी का अभाव है. गुरुवार को यात्रियों को नये नियम की जानकारी देने के लिए काउंटर के पास पोस्टर लगा दिया जायेगा. |