Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:25:08 PM


Title - झाँसी - पटना विशेष एक्सप्रेस से यात्रा कितनी भी छोटी हो पर आपको चुकाने होंगे पूरे पैसे
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:25:08 PM

रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गयी ग्रीष्मकालीन झाँसी - पटना एक्सप्रेस का किराया फिक्स कर दिया है | फिक्स करने का अर्थ है की यदि आपको इस ट्रेन से चाहे भिंड जाना हो, या इटावा जाना हो या कानपूर या इलाहबाद, आपको किराया एक सामान ही चुकाना होगा | इस ट्रेन से खासकर ग्वालियर के यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है | 
अप्पको बता दें कि -
ग्वालियर से भिंड की दूरी 87 किमी, 
इटावा की दूरी 124 किमी, 
कानपुर की दूरी 263 किमी और 
इलाहाबाद की दूरी 457 किमी है।
जबकि रेलवे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों स्लीपर डिब्बे का किराया 375 रूपए वसूल रहा है जबकि एसी तृतीय श्रेणी का किराया 1030 रूपए वसूल रहा है | अन्य ट्रेनों में ये किराया काफी कम है | रेलवे की मानें तो चूँकि ये ट्रेन विशेष ट्रेन इसलिए इसका किराया रेलवे बोर्ड द्वारा पहले से ही निर्धारित है |

-HINDI-