Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:47:29 AM


Title - जुलाई में ही हो पाएगी लखनऊ मेट्रो शुरू
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:47:29 AM

लखनऊ में 21 जून से मेट्रो का संचालन होना था परन्तु अब ये आगे बढ़ गया है | अभी तक निरीक्षण की तिथि भी साफ़ नहीं हो पाई है | मन जा रहा है कि जुलाई से पहले मेट्रो का संचालन नहीं हो पाएगा | 22 जून को लखनऊ रेल मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ आ रहे मेट्रो मैन को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे | 
अभी सभी क्षेत्रों के कार्य कि समीक्षा होनी बाकी है जिसके बाद क्लीयरेंस देने पर चर्चा कि जाएगी | हालाँकि रेल मंत्रालय ने तकनीकी अप्रूवल दस दिन पहले ही दे दिया है और सभी स्तर पर ट्रायल कि प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है | अभी तमाम औपचारिकताएं बाकी हैं जिसके बाद ही मेट्रो का संचालन शुरू हो सकेगा | इस सप्ताह लखनऊ मेट्रो की पांचवीं मेट्रो आ जाएगी जिसका समय समय पर ट्रायल किया जा रहा है | 

-HINDI-