Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 15:19:54 PM


Title - जर्जर हो चुकी पटरियों पर लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में, रेलवे में नहीं आ रहा सुधार
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 15:19:54 PM

जर्जर वह पुरानी हो चुकी पटरियों पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं l प्रतिदिन लाखों लोगों की जान खतरे में होती है बावजूद इसके रेलवे लापरवाही रवैया से बाहर नहीं निकल रहा l जब कोई बड़ा मामला आता है तो थोड़ी बहुत सक्रियता सामने आती है फिर उसी ढर्रे पर आ जाते हैं l इसी लापरवाही वाले रवैया का नतीजा चित्रकूट के मानिकपुर में सामने आया l

जंक्शन और यार्ड में पुराने व जर्जर ट्रैक्टर ट्रेनें दौड़ रही है l प्लेटफार्म संख्या 1 पर कंक्रीट स्लीपर और पटरी का हाल बेहाल है l कई जगह लकड़ी का गुटका लगाकर काम चल रहा है l पेंडल क्लिप खुले हैं l इधर जंक्शन पर मरम्मत करके क्रॉस ट्रैक से ट्रेन    दौड़ रही हैं l

इंजीनियरिंग विभाग में मरम्मत करने के लिए मुख्यालय को सूचना भेजी है लेकिन अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे l ट्रैक की मरम्मत के लिए जरूरी पार्ट्स भी नहीं है l हाजीपुर और समस्तीपुर रेल मार्ग पर सड़क की मरम्मत के लिए स्टोर में लाइनर उपलब्ध नहीं है जिससे दोनों रेल लाइनों को बांधा जाता है l ट्रेनें दौड़ने के वक्त दोनों पटेरिया इधर-उधर होने लगती हैं l 6 महीने  से स्टोर में लाइनर उपलब्ध नहीं है l कर्मियों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत के लिए तैनात तो किया जाता है लेकिन बिना सामग्री के करनी कर भी क्या सकते हैं l

-HINDI-