Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 11, 2018 - 13:04:27 PM


Title - चेन पुलिंग से हुआ ट्रेन का इंजन फेल
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 11, 2018 - 13:04:27 PM

पिछले सोमवार रात नौ बजे जबलपुर से नागपुर रवाना होने वाली अमरावती एक्सप्रेस जैसे ही विद्द्युत इंजन के साथ जबलपुर से रवाना हो रही थी; किसी ने चेन पुलिंग कर दी | चेन पुलिंग करते ही ट्रेन रुक गयी और चालीस मिनट तक नहीं चल सकी | बाद में डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया |
बताया जा रहा है कि चेन पुलिंग की वजह से इंजन का प्रेशर कम हो गया और लोको पायलट के प्रयासों के बावजूद प्रेशर नहीं बन सका | इसके बाद विद्द्युत इंजन को हटाकर डीजल इंजन लगाया गया तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी | इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़ घंटे का समय लग गया जिससे ट्रेन विलम्ब हो गयी | 
चेन पुलिंग से ब्रेक प्रेशर ख़तम हो जाते हैं और जब तक वे सामान्य न हो जाएं ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकती |

-HINDI-