Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 14:26:42 PM


Title - चुनार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 14:26:42 PM

ऊर्जांचल का द्वार कहा जाने वाला चुनार स्टेशन अच्छा - खासा राजस्व संग्रह करने के बावजूद सामान्य यात्री सुविधाओं से वंचित है | रेल प्रशासन के उच्चधिकारियों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों का भी ध्यान नहीं जा रहा है | लोग यहाँ से इलाहबाद व लखनऊ जाने के लिए ट्रेनों का ठहराव की मांग कर रहे हैं | रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण दिशा में बीएस स्टेशन होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुँचने के लिए लाईनों को पैदल पार करना पड़ता है | यदि आप के पास सामान है तो कुली भी उपलब्ध नहीं होता |
आधा दर्जन यात्री ट्रेनों के ठहराव, यात्रियों की सुविधा के लिए शुलभ शौचालय के निर्माण, द्वितीय श्रेणी यात्री विश्राम स्थल, प्लेटफॉर्मों पर कोच पोजीशन डिस्प्ले बोर्ड, प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के बैठने के लिए स्टील के बेंच आदि लगवाए जाने की मांग की गयी है |

-HINDI-